महाराष्ट्र में बजरंग दल की धमकी के बाद इवेंट की गेस्ट लिस्ट से हटाए गए मुनव्वर फारूकी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की धमकी के बाद एक कार्यक्रम की गेस्ट लिस्ट से कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का नाम हटा दिया गया है। कार्यक्रम में करणवीर मेहरा, ज़न्नत ज़ुबैर और मलाइका अरोड़ा भी शामिल होने वाले हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रण भेजा गया है।