महाराष्ट्र में लोन में बकरी देता है 'गोट बैंक', डिपॉज़िट में लौटाना पड़ता है मेमना

जलगांव (महाराष्ट्र) में ज़रूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए 'गोट बैंक' के माध्यम से लोन में बकरी दी जा रही है। महिलाओं को पहले बकरी पालन की बारीकी सिखाई जाती है। बदले में 6-9 महीने में बकरी से जन्मा एक मेमना बैंक में डिपॉज़िट करना होता है। महिलाएं बकरी के मांस और दूध से सालाना करीब ₹30,000 कमा रही हैं।