महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं मराठी भाषा में की जाएंगी आयोजित: CM फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) की सभी प्रतियोगी परीक्षाएं मराठी में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा, "कुछ परीक्षाएं पहले से ही मराठी और अंग्रेज़ी में आयोजित की जाती हैं। हालांकि, कोर्ट ने कुछ मामलों में फैसला दिया था कि कृषि इंजीनियरिंग से संबंधित कुछ परीक्षाएं केवल अंग्रेज़ी में आयोजित होनी चाहिए।"