महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए खरगे ने की वरिष्ठ पर्यवेक्षकों व समन्वयकों की नियुक्ति
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ पर्यवेक्षकों (विभागवार) और राज्य चुनाव वरिष्ठ समन्वयकों की नियुक्ति की है। अशोक गहलोत व जी परमेश्वर को मुंबई और कोंकण, भूपेश बघेल, चरणजीत सिंह चन्नी व उमंग सिंघार को विदर्भ (अमरावती, नागपुर), सचिन पायलट व उत्तम कुमार रेड्डी को मराठवाड़ा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।