महाराष्ट्र के नागपुर स्थित राज भवन में रविवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और इस दौरान 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और बीजेपी विधायक राधाकृष्ण पाटिल ने कैबिनेट मंत्री पद शपथ ली। वहीं, एनसीपी विधायक हसन मुश्रीफ और शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल भी कैबिनेट मंत्री बने।