महाराष्ट्र सरकार बनाएगी हेल्थ वॉर रूम, जुड़ेंगी केंद्र व राज्य की स्वास्थ्य योजनाएं

महाराष्ट्र सरकार ने स्वास्थ्य योजनाओं को एकजुट करने के लिए विशेष ‘वार रूम’ बनाने का फैसला किया है। इसका नेतृत्व पूर्व IAS अधिकारी और MITRA के CEO प्रवीण परदेशी करेंगे। 12 सदस्यीय समिति केंद्र और राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं को जोड़कर दोहरी सुविधाओं को रोकने का काम करेगी। मदद के लिए टोल-फ्री नंबर 18001232211 जारी किया गया है।