महिला ने स्कैमर से कहा- 'अंकल मम्मी-पापा ने पैसे देकर पढ़ाया है'; वायरल हुई बातचीत

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला स्कैमर से कह रही है, "अंकल, पैसे नहीं आए हैं...मम्मी-पापा ने पैसे देकर पढ़ाया है, फ्री में नहीं।" महिला ने फिर पुलिस कंप्लेन की धमकी दी जिसके बाद स्कैमर ने बोलना बंद कर दिया। दरअसल, स्कैमर ने महिला को कॉल कर कहा कि उसने अकाउंट में ₹10,000 डाले हैं।