दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रहीं रितु नामक महिला ने एक अजनबी महिला से गोल्डन कंगन की तस्वीर मांगी जिसके बाद महिला ने बिना कुछ सोचे-समझे हाथ से कंगन उतारकर रितु को दे दिए। महिला ने कहा, "फोटो से बेहतर होगा आप इन्हें अपने साथ ले जाएं...सुनार के लिए डिजाइन समझना आसान हो जाएगा।" यह स्टोरी वायरल हो गई है।