महिला ने बनाई थी सिर्फ दो लाइन की CV, फाउंडर ने झट से नौकरी पर रखा; बताया कारण

'द डायरी ऑफ अ सीईओ' पॉडकास्ट के फाउंडर स्टीवन बार्टलेट ने बताया है कि उन्होंने बिना वर्क एक्सपीरियंस वाली एक कैंडिडेट को सोशल स्किल्स और ऐटीट्यूड के कारण नौकरी पर रखा। उन्होंने कहा, "उसका रिज्य़ूमे सिर्फ दो लाइन का था। उसे सेलेक्ट करने का मुख्य कारण यह था कि उसने इंटरव्यू से पहले सुरक्षा गार्ड को नाम लेकर धन्यवाद दिया।"