एक महिला ने X पर एक रेस्टोरेंट बिल और ज़ोमैटो पर चार्ज की गई रकम के बीच कीमत का अंतर बताते हुए एक तस्वीर शेयर की है। उसने लिखा, "मेरे ऑर्डर की असली कीमत ₹320 है, लेकिन ज़ोमैटो पर यह ₹655 है...ग्राहकों से खुलेआम ज़्यादा पैसे लिए जा रहे हैं।" कुछ यूज़र्स ने महिला की पोस्ट का समर्थन किया है।