महिला फैन्स को किस करने पर हुई आलोचना के बाद उदित नारायण ने दी सफाई

गायक उदित नारायण ने कॉन्सर्ट के दौरान महिला फैन्स को किस करने पर सोशल मीडिया पर हुई आलोचनाओं के बाद सफाई दी है। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' से उन्होंने कहा, "फैन्स इतने दीवाने होते हैं...हम डिसेंट लोग हैं।" उन्होंने आगे कहा, "कोई हाथ मिलाने के लिए आता है, कोई हाथों को चूमता है...यह सब दीवानगी होती है। इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।"