कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि महंगाई के कारण महिलाएं अपने गहने गिरवी रखने पर मजबूर हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, "2019-2024 के बीच 4 करोड़ महिलाओं ने अपने सोने को गिरवी रखकर ₹4.7 लाख करोड़ का कर्ज़ लिया।" बकौल खरगे, रिज़र्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड लोन में एक साल में 71.3% की वृद्धि हुई है।