महिलाओं को नीचा दिखाने वाली फिल्में समाज के लिए खतरा हैं: नसीरुद्दीन शाह

केरल लिटरेचर फेस्टिवल में ऐक्टर नसीरुद्दीन शाह ने 'मेल डॉमिनेंस' वाली फिल्मों को लेकर कहा कि महिलाओं को नीचा दिखाने वाली फिल्में समाज के लिए खतरा हैं। उन्होंने ऐसी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर सफलता को बीमार और डरावना बताया है। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि यह समाज का चेहरा है या समाज की कल्पना का प्रतिबिंब है।"