ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में वेतन समानता पर कहा है कि यह अभी भी सपने जैसा है। उन्होंने कहा, "महिलाओं को बार-बार खुद को साबित करना होगा और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की अपनी काबिलियत दिखानी पड़ेगी।" बकौल माधुरी, इंडस्ट्री में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है लेकिन असमानता को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास जरूरी हैं।