बजट-2024 पेश किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, "महिलाओं को लेकर मुख्य चिंता उनकी सुरक्षा है और इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया है।" उन्होंने कहा, "यह सरकार योजनाएं लाती है लेकिन उन पर अमल नहीं करती।" बकौल डिंपल, सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाना चाहती है।