फिल्म 'तुमको मेरी कसम' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्ममेकर महेश भट्ट से कहा, "अब आपको जाना चाहिए।" इसपर भट्ट ने कहा, "अच्छा, मुझे जाना चाहिए...मुझे जाने का कहा गया है।" इसके बाद भट्ट स्टेज से उतर गए। वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने खेर को ट्रोल कर 'रूड' बताया।