'नाना पाटेकर को बेवजह भुगतना पड़ा', तनुश्री विवाद पर सालों बाद बोले अभिनेता महेश मांजरेकर

अभिनेता महेश मांजरेकर ने तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर से जुड़े विवाद पर कहा कि उनके परिचित लोग फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ की शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद थे। मांजरेकर के मुताबिक, लोगों ने उन्हें बताया था कि उस दिन नाना और तनुश्री के बीच कुछ नहीं हुआ था। उन्होंने कहा, "नाना को बेवजह विवाद का खामियाज़ा भुगतना पड़ा।"