कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि थोक महंगाई दर 12.54% के साथ 20 साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। उन्होंने ट्वीट किया, "महंगाई डायन खाए जात है या नहीं मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी)?" गौरतलब है कि अक्टूबर में लगातार 7वें महीने थोक महंगाई दर 10% से अधिक दर्ज की गई है।