inshorts

महंगाईनामा का अगला अध्याय, ईंधन के बाद अब टमाटर भी जनता की पहुंच से बाहर: सुरजेवाला

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने टमाटर के बढ़ते दाम से संबंधित खबर को ट्विटर पर शेयर करते हुए इसे 'महंगाईनामा का अगला अध्याय' बताया है। उन्होंने लिखा, "पेट्रोल, डीज़ल, गैस सिलिंडर, खाने का तेल, दाल के बाद अब टमाटर भी जनता की पहुंच से बाहर!" सुरजेवाला ने आगे कहा, "मोदी है तो यही मुमकिन है। #महँगाई_मार_गई"