महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में शिष्य आनंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में गिरफ्तार किए गए उनके शिष्य आनंद गिरि को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बुधवार को महंत के पार्थिव शरीर को बाघंबरी गद्दी मठ (प्रयागराज) में भू-समाधि दी गई। करपात्री आश्रम के प्रमुख संत अभिषेक ब्रह्मचारी ने मौत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।