महबूबा को रोशनी योजना का लाभार्थी बताने पर पीडीपी ने सत्यपाल मलिक को भेजा लीगल नोटिस

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर मानहानि के आरोप लगाने के लिए पीडीपी ने मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को कानूनी नोटिस भेजा है। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को रोशनी ऐक्ट के तहत प्लॉट मिला है। महबूबा ने कहा था, "मुझे इसका लाभार्थी बताना झूठा व बेहूदा आरोप है।"