महबूबा ने फिर नज़रबंद करने का किया दावा, घर के गेट पर लगे ताले की तस्वीरें कीं शेयर
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने दावा किया है कि उन्हें फिर से नज़रबंद किया गया है। महबूबा ने अपने घर के बाहर खड़ी सीआरपीएफ की गाड़ी और गेट पर लगे ताले की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "भारत सरकार...की कठोर नीतियों के कारण...कश्मीरी पंडितों की हत्याएं हुई हैं...और सरकार इसके लिए हमें उनके दुश्मन के तौर पर...पेश कर रही है।"