महबूबा मुफ्ती को फिर किया गया नज़रबंद, हैदरपोरा एनकाउंटर के खिलाफ किया था प्रदर्शन

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को अगले आदेश तक फिर नज़रबंद कर दिया गया है। गौरतलब है, महबूबा मुफ्ती ने सुरक्षाबलों की ओर से कथित तौर पर नागरिकों की हत्या (हैदरपोरा एनकाउंटर) के खिलाफ बुधवार को जम्मू में एक विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। इससे पहले उन्होंने उग्रवाद के नाम पर नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया था।