'महमूद ने मेरा करियर बनाया भी और बिगाड़ा भी': अरुणा ईरानी
अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने कहा है कि 'कारवां' और 'बॉम्बे टू गोवा' के सफल होने के बावज़ूद उन्हें लगभग दो साल तक फिल्में नहीं मिली थीं। उन्होंने मजाक में कहा, "यह ऐसा है...जैसे महमूद (ऐक्टर) ने मेरा करियर बनाया...और बिगाड़ा भी।" अरुणा ने कहा कि लोगों को यह गलतफहमी हो गई थी कि मैंने महमूद से शादी कर ली है।