महाकाल मंदिर में आग लगने से झुलसे सभी लोगों को ₹1-₹1 लाख दिए जाएंगे: एमपी के सीएम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान सोमवार को आग लगने से झुलसे सभी लोगों को ₹1-₹1 लाख देने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा, "महाकाल की कृपा से कोई बड़ी घटना नहीं हुई लेकिन जो भी हुआ उसके बाद सरकार ने निर्णय लिया है कि इसकी मजिस्ट्रेट जांच होनी चाहिए।"