पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को महाधिवक्ता कार्यालय में लॉ ऑफिसर्स के 58 नए पद सृजित किए जाने की घोषणा की जो अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित होंगे। उन्होंने कहा, "इस प्रक्रिया को बहुत जल्द पूरा करके...लॉ ऑफिसर्स के तौर पर वकीलों को...नियुक्त करेंगे।" बकौल मान, "पंजाब पहला राज्य है जिसने यह सहूलियत दी है।"