'महाभारत' में द्रौपदी की भूमिका निभा चुकी रूपा गांगुली ने एक इंटरव्यू में बताया कि इस किरदार के लिए उन्हें हर दिन मेकअप और हेयरड्रेसिंग करने में कम-से-कम 1.5 घंटा या उससे भी अधिक समय लगता था। उन्होंने बताया, "हर दिन मुझे जुहू में अपने होटल से फिल्म सिटी सुबह 5 बजे पहुंचना होता था....शूटिंग 7 बजे शुरू होती थी।"