निर्देशक कबीर खान ने फिल्म '83' को लेकर कहा कि यह महामारी से प्रभावित हुई है। बकौल खान, कोविड-19 की वजह से रोज़ाना 100 से अधिक थिएटर व स्क्रीन्स बंद हो रहीं थी जिसका फिल्म के कलेक्शन पर गहरा असर रहा। कबीर ने कहा, ''हर जगह महामारी फैल रही है, इस बात को नज़रअंदाज़ करके आंकड़े कैसे बता सकते हैं?''