केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार त्योहारों के समय प्रतिबंध लगा रही है जो कि गलत है। उन्होंने कहा, "यह हिंदू विरोधी सरकार है...इन्हें जब हिन्दुओं के त्योहार आते हैं तभी प्रतिबंध लगाना सूझता है।" बकौल राणे, "शिवसेना हिंदुत्व की बात करती है लेकिन बीजेपी से नाता तोड़ते ही उनका हिंदुत्व खत्म हो गया था।"