महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का पद स्वीकार करने पर राज ठाकरे ने की फडणवीस की सराहना

एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस द्वारा महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री का पद स्वीकार करने पर उनकी सराहना करते हुए एक पत्र शेयर कर लिखा, "सबने सोचा कि...आप मुख्यमंत्री बनेंगे।" उन्होंने लिखा, "कभी-कभी आपको पार्टी के दिशा-निर्देश स्वीकार करने पड़ते हैं...हर कार्यकर्ता व नेता को यह याद रखना चाहिए...आपने महाराष्ट्र के सामने अपनी काबिलियत साबित कर दी है।"