महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा में साबित किया बहुमत
महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री व बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में 164 वोट हासिल कर बहुमत साबित किया। स्पीकर राहुल नार्वेकर ने इससे पहले शिंदे को शिवसेना के विधायक दल के नेता के तौर पर और बागी शिवसेना विधायक भरत गोगावले को शिवसेना व्हिप के तौर पर मान्यता दी थी।