महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख 15 नवंबर तक ईडी की हिरासत में भेजे गए

मुंबई की अदालत ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 15 नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। ईडी ने मनी लॉन्डरिंग मामले में उन्हें 12 घंटे की पूछताछ के बाद 1 नवंबर की देर रात को गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने गिरफ्तारी को 'राजनीति से प्रेरित' बताया था।