सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 11 अप्रैल तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले सीबीआई ने बुधवार सुबह देशमुख को आर्थर रोड जेल से अपने कस्टडी में लिया था। गौरतलब है, देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।