inshorts

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख जेल में चक्कर खाकर गिरे, ले जाया गया अस्पताल

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार को उन्हें जेल से जे.जे. अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद देशमुख को चक्कर आया था जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। बकौल अधिकारी, एनसीपी नेता देशमुख ने सीने में दर्द की शिकायत की थी।