महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पुलिस से बागी विधायकों व उनके परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रविवार को राज्य के डीजीपी और मुंबई पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर सभी बागी विधायकों और उनके परिवारों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधायकों ने उन्हें बताया है कि उनके परिवारों की सुरक्षा अवैध रूप से वापस ले ली गई है।