महाराष्ट्र के विधायकों को असम के बजाय बंगाल भेजिए, हम उनकी अच्छी आवभगत करेंगे: ममता
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा, "महाराष्ट्र के बागी विधायकों को असम के बजाय बंगाल भेज दीजिए हम उनकी अच्छी आवभगत करेंगे।" उन्होंने कहा कि असम में बाढ़ की विभीषिका के बीच लोगों को परेशान करने के लिए विधायक वहां क्यों भेजे जा रहे हैं?