महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे गुरुवार को करेंगे फ्लोर टेस्ट का सामना
महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा सचिव को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ फ्लोर टेस्ट के एजेंडा के साथ 30 जून सुबह 11 बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को कहा है। कोश्यारी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट की कार्यवाही हर हालत में शाम 5 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए।