महाराष्ट्र को तोड़ने के लिए षड्यंत्र हो रहा है: कर्नाटक के साथ सीमा विवाद पर सुप्रिया सुले
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने बुधवार को महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच चल रहे सीमा विवाद पर संसद में कहा, "पिछले 10 दिन से महाराष्ट्र के खिलाफ षड्यंत्र हो रहा है।" उन्होंने कहा, "कर्नाटक के मुख्यमंत्री महाराष्ट्र को तोड़ने की बात कर रहे हैं। मैं गृह मंत्री अमित शाह जी से विनती करती हूं कि इस पर कुछ बोलें।"