महाराष्ट्र चुनाव के बाद पीएम ने कहा था- गठबंधन पर विचार करो; मैंने कहा- संभव नहीं है: पवार
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी उनकी पार्टी से गठबंधन करना चाहती थी। उन्होंने कहा, "यह सच है कि बातचीत हुई थी...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम इस पर विचार करें...हालांकि, मैंने उनके दफ्तर में उनसे कहा था कि यह संभव नहीं है।"