महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख ने की नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार करने के बाद बीजेपी ने उनके इस्तीफे की मांग की। महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने कहा, ''...अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं तो हम विरोध प्रदर्शन करेंगे।'' वहीं, मुंबई में मलिक की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया।