महाराष्ट्र में 20 वर्षीय युवक ने गला रेतकर की अपने पिता की हत्या, हुआ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में 20 वर्षीय एक युवक को अपने 69 वर्षीय पिता की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता द्वारा उससे लगातार अपशब्द कहने से वह परेशान था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले अपने पिता के सिर पर वार किया और बाद में उनका गला रेत दिया।