महाराष्ट्र में अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी: अठावले

महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच केेंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है, "मस्जिद के लाउडस्पीकर निकालने की राज ठाकरे की भूमिका का हम विरोध करते हैं।" उन्होंने कहा, "राज ठाकरे को...मंदिर पर भी लाउडस्पीकर लगाने हैं तो वो लगा सकते हैं। अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर निकाले जाते हैं तो रिपब्लिकन पार्टी विरोध करेगी।"