महाराष्ट्र में अजित पवार समेत एनसीपी के कई मंत्रियों ने शरद पवार से की मुलाकात

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को एनसीपी के खेमे के कई मंत्रियों और नेताओं के साथ पार्टी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। अजित गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "हमने शरद पवार से आशीर्वाद मांगा है और अनुरोध किया कि एनसीपी एकसाथ रहकर मज़बूती से काम करे।" बकौल पटेल, शरद पवार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।