महाराष्ट्र में उद्धव गुट के एमएलसी विप्लव बाजोरिया ने सीएम एकनाथ शिंदे को दिया समर्थन

महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) विप्लव बाजोरिया ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट की श‍िवसेना को समर्थन दिया है। इसके साथ ही बाजोरिया पार्टी बदलने वाले पहले एमएलसी बन गए हैं। बाजोरिया ने कहा, "मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुझे सचेतक होने की ज़िम्मेदारी दी है। मैं अपने कर्तव्यों को पूरा करूंगा।"