महाराष्ट्र में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होगी शिवसेना और एनसीपी

महाराष्ट्र में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने के निमंत्रण को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख और एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उद्धव व पवार से उनके आवास पर मुलाकात कर यात्रा के लिए आमंत्रित किया था। महाराष्ट्र में यात्रा नवंबर के पहले सप्ताह में पहुंचेगी।

Load More