महाराष्ट्र में बीजेपी नेता चित्रा वाघ ने कहा है कि राज्य में प्रत्येक वर्ष औसतन 4,000 लड़कियां और 64,000 महिलाएं लापता हो जाती हैं। उन्होंने एनसीपी नेता सुप्रिया सुले के 'लड़कियों का लापता होना मौजूदा सरकार की विफलता है' ट्वीट पर यह बयान दिया। बकौल चित्रा, 2020 में महाविकास आघाडी के समय 4,527 लड़कियां व 63,252 महिलाएं लापता हुई थीं।