महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट के लिए गुरुवार को विधानसभा सत्र बुलाने के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के फैसले के खिलाफ शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील प्रभु की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज शाम 5-बजे सुनवाई करेगा। शिवसेना नेता संजय राउत के मुताबिक, फ्लोर टेस्ट का फैसला गैरकानूनी है क्योंकि 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।