महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले फडणवीस ने एमएनएस से मांगा समर्थन, ठाकरे ने दिया जवाब
महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे से फोन पर बात की है और उनसे समर्थन मांगा है। इस पर राज ठाकरे ने फडणवीस को अपना समर्थन देने का भरोसा जताया है। गौरतलब है, महाराष्ट्र विधानसभा में एमएनएस का एक विधायक है।