inshorts

महाराष्ट्र में शख्स की हत्या करने के दोषी 9 लोगों को मिली उम्रकैद की सज़ा

महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले की एक अदालत ने मई 2020 में एक व्यक्ति की हत्या करने के दोषी 9 लोगों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। मामले में 12 गवाहों के बयान दर्ज हुए व कोर्ट ने सभी दोषियों पर ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया। आरोपियों ने शख्स को पुरानी रंजिश के चलते डंडों से पीट-पीटकर मार डाला था।