महाराष्ट्र में शरद पवार से लगातार दूसरे दिन मिलने पहुंचे अजित पवार व उनके गुट के नेता

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार व उनके गुट के एनसीपी विधायक सोमवार को लगातार दूसरे दिन पार्टी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे। इससे पहले रविवार को शरद पवार से मिलने के बाद अजित गुट के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा था, "हमने शरद पवार से आशीर्वाद मांगा है और अनुरोध किया कि एनसीपी एकसाथ रहकर मज़बूती से काम करे।"